M.S verma
Manoj kumar
राहुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तारः: पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली, मौके से दबोचा; तमंचे से दोस्त की छाती में किया था फायरजसवंतनगर। इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के बहुचर्चित राहुल हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंशुल यादव और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी धनवा मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान अंशुल यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अंशुल को उपचार के लिए इटावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
दरअसल, ग्राम पीपरीपुरा निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र कल्याण सिंह की शनिवार रात करीब 8:30 बजे गांव जाने वाले रास्ते पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजन घायल राहुल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।दो महीने पुराने विवाद से जुड़ा मामला
पुलिस के मुताबिक, करीब दो महीने पहले पानी की टंकी परिसर से सौर ऊर्जा प्लेटें चोरी होने के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके अलावा बिजली चोरी और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है।
शनिवार रात राहुल के चाचा श्यामवीर की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने राहुल को फोन कर बुलाया। राहुल अपने साथियों के साथ पुलिया के पास पहुंचा, जहां उसकी अंशुल यादव से बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अंशुल ने तमंचे से राहुल की छाती में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमामृतक के चाचा की तहरीर पर चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में पहले ही रामाधार उर्फ अचंभे को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब मुख्य आरोपी अंशुल यादव और उसके साथी सुखबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।


